फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बाइक की टक्कर से दो स्कूली छात्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। मौलागढ़ पुलिया स्थित पंचमुखी मंदिर के पास शुक्रवार सुबह पीछे से आई बाइक ने छात्रों की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार छात्र वंश वैश्य और शरद चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव अलीपुर बुजुर्ग निवासी सचिन कुमार का बेटा वंश वैश्य और उसका दोस्त शरद चौधरी निवासी विकास नगर कक्षा आठ में पढ़ते हैं। शुक्रवार को वंश का जन्मदिन था। वह मोबाइल लेकर स्कूल पहुंचा था। सुबह मोबाइल रखने के लिए वह शरद के साथ बाइक से उसके घर जा रहा था।
मौलागढ़ पुलिया पर पंचमुखी मंदिर के पास पीछे से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों छात्र बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने दोनों घायल छात्रों को सुभाष रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों का उपचार चल रहा है। वंश के पिता सचिन कुमार ने बताया कि शुक्रवार को बेटे का जन्मदिन था। वह स्कूल मोबाइल लेकर गया था और मोबाइल रखने के लिए अपने दोस्त शरद के साथ उसके घर जा रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें