बहजोई (संभल)। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव रामगढ़ में चुनाव में मतदान को लेकर दो समुदाय के लोगों के बीच मारपीट हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों समुदाय के लोगों के दो लोगों को हिरासत में लिया है। कार्रवाई किए जाने की बात कही है। शुक्रवार को दोपहर गांव रामगढ़ में एक समुदाय के युवक को दूसरे समुदाय के लोगों ने रोक लिया और मतदान किसे किया इसकी जानकारी मांगी। इसी बात पर कहासुनी हो गई और मारपीट होने लगी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर विवाद कर रहे लोग भाग गए। पुलिस ने दोनों समुदाय के दो लोगों को हिरासत में ले लिया। और थाने ले आई। बहजोई इंस्पेक्टर रविंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि दो लोग मौके से पकड़े हैं। कार्रवाई की जा रही है।