फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार चालक ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर, दो घायल, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। थाना क्षेत्र के आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर सोमवार की सुबह कार चालक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को गुन्नौर सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर दोनों को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद आरोपी चालक कार छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

गुन्नौर क्षेत्र के गांव हीरापुर इटउवा निवासी प्रेमशंकर यादव गांव गंगावास के प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात हैं। सोमवार को प्रेमशंकर यादव गांव तरफरी निवासी तुषार कुमार के साथ बाइक से गांव तरफरी जा रहे थे। जब दोनों बाइक सवार आगरा-मुरादाबाद हाईवे स्थित पाताली मंदिर के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक दूर जा गिरी और दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें 108 एंबुलेंस की सहायता से गुन्नौर सीएचसी में लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर बनी होने पर अलीगढ़ रेफर कर दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक कार छोड़कर फरार हो गया। हादसे में कार व बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें