चंदौसी/गुन्नौर। आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर गुन्नौर कस्बे के नजदीक तेज रफ्तार दूध से भरी पिकअप सरिया से भरे ट्रक से टकरा गई। इसमें चालक व परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को मोर्चरी भेजा। पहचान होने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रविवार की रात धनारी थाना क्षेत्र के गांव मझोला फतेहपुर निवासी चालक ज्ञान सिंह (40)पुत्र होतीलाल व गांव हरफरी निवासी परिचालक बॉबी (16) पुत्र महिपाल की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब यह लोग पिकअप गाड़ी से दूध लेकर गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव जगन्नाथपुर के पास बने दूध के प्लांट पर जा रहे थे।
आगरा मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर गुन्नौर कस्बे के नजदीक स्थित भारत गैस गोदाम के सामने सरिया से भरे खड़े ट्रक से टकरा गए। इसमें चालक व परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा है। वहीं दूसरी ओर ट्रक चालक की पुलिस तलाश कर रही है।