समोली थाना क्षेत्र के गांव पाली की मढ़ैया में शुक्रवार शाम को दो क्षों में विवाद और मारपीट हुई। इसके बाद पथराव भी हुआ जिसमें दोनों पक्षों के पांच लोगों को चोट आई है।
गांव पाली की मढ़ैया निवासी गंगाराम सिंह और केहर सिंह के पक्ष में विवाद हुआ। गंगाराम को खेत में गन्ने की बुआई करानी थी। इसके लिए वह गांव के ही केहर सिंह के पास गया था।
बुआई के लिए खेत में सर्रे बनाए जाने थे। इसी मामले में केहर सिंह से विवाद हुआ। इसके बाद पथराव हुआ। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस गांव पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। घायलों में एक गंगाराम को जिला अस्पताल लाया गया है। गंगाराम के बेटे ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग और पथराव का आरोप लगाया। उनका कहना था कि उनके पिता पर फायर किया गया है। गोली चेहरे में लगी है। संभल पुलिस क्षेत्राधिकारी सुदेश कुमार ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट और पथराव की जानकारी थाना पुलिस ने उन्हें दी है।
पुलिस तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करेगी। इसके बाद आरोपियों कार्रवाई होगी। वहीं असमोली के थाना प्रभारी राजवीर सिंह बताया कि कुछ लोगों को मौके से पकड़ा गया है। दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हुए हैं। इनमें एक पक्ष से गंगाराम, सुरेश देवी व रूबी जबकि दूसरे पक्ष से गजेंद्र और अशोक हैं। गंगाराम को तत्काल अस्पताल भेजा गया है। अन्य घायलों का भी मेडिकल कराया जा रहा है। मौके पर ग्रामीणों ने पुलिस को मारपीट और पथराव की जानकारी दी है। फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है।