फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जुनावई क्षेत्र में डेंगू आशंकित दो की मौत

Tue, 18 Nov 2025 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई (संभल)। क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर डेंगू आशंकित दो लोगों की मौत हो गई। हालांकि चिकित्सक डेंगू की पुष्टि नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

जलालपुर गांव में रहने वाले मोहम्मद शमीम (28) चार दिन से बुखार से पीड़ित थे। उपचार के बाद भी युवक की लगातार प्लेटलेट्स गिरने पर अलीगढ़ में एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टर ने डेंगू बताते हुए उपचार शुरू किया। रविवार को युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा जुनावई कस्बा के रहने वाले गेगराज सिंह कई दिनों से बुखार से पीड़ित चल रहे थे। गुन्नौर में उपचार के बाद भी जब बुखार कम नहीं हुआ तो उन्हें रेफर कर दिया गया। सहसवान को ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। परिवार के लोग इन्हें भी डेंगू से पीड़ित बता रहे हैं। इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डाॅ. नरेश यादव ने बताया लैब में परीक्षण के बाद ही डेंगू की पुष्टि की जा सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें