फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो की जान गई

विज्ञापन
मृतक श्यामबाबू का फाइल फोटो: स्रोत - परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन
गुन्नौर(संभल)। गांव रसूलपुर के पास पेट्रोल पंप के नजदीक शुक्रवार शाम दो बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार सतेंद्र उर्फ अमित यादव (28) और श्याम बाबू (25) की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि सतेंद्र बुलंदशहर के रामघाट गंगा घाट पर अपने पिता के ममेरे भाई की अंत्येष्टि में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहा था, तभी रसूलपुर के पास उसकी बाइक श्याम बाबू की बाइक से टकरा गई। पुलिस के अनुसार दो बाइक सवार यदि हेलमेट लगाए होते तो उनकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला सराय निवासी सतेंद्र उर्फ अमित यादव शुक्रवार शाम बुलंदशहर के रामघाट गंगा घाट पर अपने पिता के ममेरे भाई की अंत्येष्टि में शामिल होने गया था। वहां से लौटते समय जैसे ही वह नरौरा रोड के गांव रसूलपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे। तभी उनकी बाइक सामने से आ रहे श्याम बाबू निवासी गांव उस्मानपुर जनपद बदायूं की बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी गंभीर थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर आई एंबुलेंस दोनों घायलों को लेकर सीएचसी आई। यहां चिकित्सक डॉ. अभिषेक सिंह ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन सीएचसी पहुंचे और चीख पुकार मच गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दोनों युवकों की मौत हो गई। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मृतक श्यामबाबू का फाइल फोटो: स्रोत - परिजन- फोटो : संवाद

मृतक श्यामबाबू का फाइल फोटो: स्रोत - परिजन- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें