फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बहन को ससुराल पहुंचाने जा रहे कक्षा छह के छात्र की मौत टेंपो से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मढ़न। असमोली-लोधीपुर मार्ग पर गांव मुबारकपुर बंद के निकट गैस एजेंसी के पास टैंपो से गिरकर किशोर अमान (13) निवासी मालपुर मिलक की मौत हो गई। अमान अपनी बहन अफसाना के साथ बृहस्पतिवार को उसकी ससुराल जा रहा था। रास्ते में हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन

असमोली थाना क्षेत्र के गांव मालपुर मिलक निवासी मोमीन की बेटी अफसाना की शादी गांव टांडाकोठी में हुई है। इसे पहुंचाने के लिए अमान साथ में जा रहा था। मोमीन ने बताया कि मुबारकपुर बंद के अड्डे पर गैस एजेंसी के पास अमान अचानक टैंपो से नीचे गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन टेंपो चालक किशोर को टैंपो में डालकर पास के एक निजी अस्पताल में लेकर गया। जहां उसको मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत की खबर सुनते ही टैंपो चालक टैंपो सहित मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर युवक के परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। किशोर के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया। पीड़ित के पिता मोमीन ने बताया कि अमान कक्षा छह का छात्र था और गांव पैंतिया माफी में पढ़ने जाता था। छात्र की मौत से मां भूरी का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें