फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: प्लाॅट से घास हटाने पर दो पक्ष भिड़े, चार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बिचेटा में खाली प्लाॅट में निकासी को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

गांव बिचेटा में सोमवार की सुबह खाली प्लाॅट में घास उग आई थी। जिसे कुछ लोगों ने हटा दिया और प्लाॅट से आवागमन शुरू कर दिया। इसी बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी होने लगी और कुछ देर बाद मारपीट शुरू हो गई। जिसमें कोहकम सिंह, सर्वेश पत्नी बलवीर व दूसरे पक्ष के भूरे सिंह घायल हो गए। घटना को लेकर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। घटना को लेकर दोनों पक्षों ने थाने जाकर अपनी-अपनी तहरीर दी। पुलिस ने घायलों का उपचार सीएचसी में कराया है। पुलिस ने भूरे की की तहरीर पर भूरे उर्फ मोरध्वज, रामखिलाड़ी, आदेश व कन्यावती पत्नी रामखिलाड़ी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें