बनियाठेर(संभल)। गांव गुमथल में मंगलवार की सुबह जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष थाने पहुंच गए और एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। एक पक्ष के अवधेश दिवाकर ने बताया कि उसकी जमीन रेलवे लाइन के किनारे स्थित है, जिसे मोहम्मदपुर काशी गांव निवासी फुरकान ने पेशगी देकर बोआई के लिए ली थी। बताया कि कुछ भुगतान अभी बकाया था, इसके बावजूद फुरकान मंगलवार सुबह उड़द की फसल काटने खेत पर पहुंच गया। जहां फुरकान उसके साथ गाली गलौज व मारपीट करने लगा। थानाध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त हुई है। घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। संवाद
सड़क हादसे में चार लोग घायल
सड़क हादसे में चार लोग घायलगवां। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव केसरपुर निवासी सौरभ और कुलदीप मंगलवार की शाम बाइक पर सवार होकर किसी काम से अनूपशहर गए थे। काम निपटाने के बाद वे देर शाम अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान जब उनकी बाइक गवां-अनूपशहर मार्ग पर गांव दीपपुर डांडा के निकट पहुंची तो सामने से भवावला गांव निवासी रतनपाल अपनी चाची केतकी के साथ अनूपशहर की ओर जा रहे थे। अचानक दोनों बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में चारों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची गई और जानकारी ली। संवाद