फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: डीजे को रास्ते से हटाने की बात पर दो पक्ष भिड़े, वीडियो वायरल

Thu, 24 Oct 2024 03:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन (संभल)। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव सिहोरी में बुधवार की रात करीब आठ बजे दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। किसी ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव सिहोरी निवासी एक व्यक्ति ने गृह प्रवेश और बच्चे के नामकरण में पंवासा से डीजे मंगाया था। डीजे वाहन में रखकर बजाया जा रहा था। गांव निवासी दूसरे व्यक्ति ने डीजे के वाहन को रास्ते से हटाने के लिए कहा। इसी दौरान विवाद हो गया। बाद में दोनों पक्षों के लोग एकत्र हुए तो मारपीट हो गई। इसमें दो युवकों को गंभीर चोट लगी है। पुलिस ने घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। थाना प्रभारी का कहना है कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

ट्रैक्टर-ट्रॉली रास्ते से हटाने को लेकर दो पक्ष भिड़े
सरायतरीन। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव नसीरपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली हटाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दो सगे भाई समेत तीन घायल हुए हैं। गांव नसीरपुर निवासी जफर, नजर और इनकी मां नुसरत को मारपीट में चोट आई है। जफर ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में सामान भरा हुआ था। इसी दौरान गांव निवासी युवक बाइक से आया और ट्रैक्टर-ट्रॉली को हटाने के लिए कहने लगा। कुछ देर इंतजार की बात कही तो उसने गाली गलौज करनी शुरू कर दी। बाद में कई अन्य लोगाें ने मारपीट की। इसमें वह दो भाई और उनकी मां को चोट आई है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर गांव नसीरपुर निवासी उवैस, कैफ और अताउल्ला के रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें