फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पवांसा-आटा मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत, पांच घायल

Sat, 10 Oct 2026 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। बहजोई थाना क्षेत्र के पवांसा-आटा मार्ग पर शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक छह वर्षीय मासूम सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में पवांसा निवासी विशाल, जगन्नाथ हैं। खड़गपुर निवासी खेवेंन्द्र, उनकी पत्नी चंद्रावती और छह वर्षीय बेटे तरुण भी घायल हुए। ग्रामीणों ने डायल 108 एम्बुलेंस से सभी को पवांसा सीएचसी में भर्ती कराया। तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार मलिक ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की है। हादसे की तहरीर अभी तक पुलिस को नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें