फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगाइयों पर एक्शन जारी: संभल हिंसा में शामिल दो और पत्थरबाज गिरफ्तार, अब तक 60 उपद्रवी भेजे गए जेल

Tue, 14 Jan 2025 01:31 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

एसपी ने बताया कि उपद्रवियों की पहचान बवाल के दौरान ली गई वीडियो और फोटो के माध्यम से की गई थी। बवाल में शामिल कुल 60 उपद्रवी जेल भेजे गए हैं। जिसमें चार महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन
Sambhal Masjid Survey Dispute - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में शामिल मोहल्ला कोटगर्बी निवासी मोहम्मद आमिर अंसारी और इमरान को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों को जेल भेजा गया है। एसपी कृष्ण कुमार का कहना है कि उपद्रवियों ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि वह पत्थरबाजी करने में शामिल थे। घटना के बाद वह अलग-अलग शहरों में जाकर छिपे थे। अब घर लौटे तो गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

एसपी ने बताया कि उपद्रवियों की पहचान बवाल के दौरान ली गई वीडियो और फोटो के माध्यम से की गई थी। बवाल में शामिल कुल 60 उपद्रवी जेल भेजे गए हैं। जिसमें चार महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं, दूसरी ओर वांछित चल रहे उपद्रवियों के खिलाफ गैरजमानती वारंट जल्द जारी होने वाला है। इसकी प्रक्रिया पुलिस पूरी कराई रही है।

एसपी ने बताया कि बवाल के दौरान वीडियो और फोटो लिए गए थे। इनमें चेहरों की पहचान कराई गई। इन्हीं फोटो में गिरफ्तार किए गए दोनाें आरोपी चिह्नित किए गए थे। जो पत्थरबाजी करते हुए दिखाई दे रहे थे। इसी क्रम में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया है। एसपी ने बताया कि अब 89 आरोपी ऐसे हैं जो वांछित चल रहे हैं। उनकी तलाश में टीम लगी हुई है। इन आरोपियों के खिलाफ न्यायालय से गैरजमानती वारंट भी जारी कराए जा रहे हैं।

450 बवालियों की फोटो से तलाश की जा रही
बवाल तीन स्थानों पर हुआ था। पहला बवाल जामा मस्जिद के नजदीक हुआ था। जहां पांच लोगों की जान गई थी। दूसरा बवाल नखासा तिराहे पर हुआ था। जहां पुलिस पर पथराव और फायरिंग की थी। इसके बाद हिंदूपुरा खेड़ा में बवाल हुआ था। पुलिस के अधिकारियों पर जानलेवा हमला किया गया था। इन तीनों ही स्थानों पर पुलिस-प्रशासन की ओर से वीडियो बनाया गया था और फोटो भी लिए थे। एसपी ने बताया कि वीडियो और फोटो के आधार पर 450 चेहरे पहचाने गए हैं। उनकी पहचान के लिए टीम जुटी हुई है। जिससे उनकी भी गिरफ्तारी की जा सके।
विज्ञापन

पत्थरबाजी के दो आरोपी जेल भेजे गए हैं। अन्य वांछित आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। जो भी बवाल में शामिल रहे हैं वह कहीं भी जाकर छिप जाएं उनकी गिरफ्तारी होनी है। निर्दोष को पुलिस परेशान नहीं करेगी। -कृष्ण कुमार विश्नोई,एसपी, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें