फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढांग में दबकर युवती की मौत दो घायल

Sat, 21 May 2016 01:06 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली के गांव कैथल के मझरा रामनगर में मिट्टी खोदाई के दौरान ढांग गिरने से महिला और दो युवतियां दब गईं। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। इस दौरान घायलों में एक युवती ने उपचार को ले जाते समय दम तोड़ दिया। इससे परिजनों में कोहराम मचा हुआ था। ग्राम कैथल के मझरा रामनगर में शुक्रवार की सुबह 10 बजे घर की लिपाई के लिए पूनम (18) पुत्री हेमराज, पूनम (18) गांव की कलावती के साथ मिट्टी लेने गई थी।
विज्ञापन


सूखे पड़ेे तालाब से जब वह मिट्टी खोद रही थी। इसी दौरान ढांग उनके ऊपर गिर गई और तीनों उसमें दब गई। उनके चीखने की आवाज सुनकर खेतों पर काम कर रहे ग्रामीण मदद को दौड़े। इस दौरान गांव से भी काफी संख्या में लोग वहां आ गए। काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला जा सका। ग्रामीणों तीनों को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस केा सूचना दी। जब काफी देर तक एंबुलेंस नहीं पहुंची तो परिजन निजी वाहन से तीनो को निजी चिकित्सक  के लाए।

इसमें पूनम को मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। वहीं, महिला कलावती को सुभाष रोड व पूनम पुत्री जय प्रकाश को सीता रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुरादाबाद रेफर की गई पूनम ने उपचार को ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे के घंटो बाद गांव के लेखपाल ने जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें