फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। बदायूं डिपो की रोडवेज बस ने एक स्कूटी सवार युवक को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसे मुरादाबाद रेफर किया गया है। उसकी 22 फरवरी को बारात जानी है। एक युवक को भी बस ने टक्कर मारकर जख्मी किया है। इस मार्ग पर बड़े बड़े गड्ढ़े होने के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन

बनियाठेर थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव निवासी देवेंद्र सिंह की 22 फरवरी को बारात जानी है। इसलिए वह चंदौसी शॉपिंग करने के आया था। साड़ियां आदि खरीदकर अपनी स्कूटी से अपराह्न करीब ढ़ाई बजे घर वापस लौट रहा था तभी चंदौसी मुरादाबाद अत्यंत जर्जर मार्ग पर देवरखेड़ा के पास मुरादाबाद से आ रही बदायूं डिपो की रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
उधर से निकल रहे भाजयुमो के जिलाध्यक्ष डा.विशाल चौहान ने रोडवेज बस को पकड़ लिया। शीघ्रता से घायल को राजकीय चिकित्सालय भिजवाया। लेकिन उसकी हालत काफी चिंताजनक देखते हुए उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

बस को थाने में खड़ा कर लिया गया है। थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने बताया कि बस का चालक भाग गया है। घायल के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा लिखा जाएगा। इधर इसी मार्ग पर चंदौसी के अशोक नगर निवासी गुड्डू को भी एक रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे राजकीय चिकित्सालय चंदौसी लाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह हादसे जर्जर रोड पर बड़े बड़े गड्ढ़े होने के कारण हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें