फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में दो महिला चिकित्सक मिलीं गैरहाजिर

विज्ञापन
गुन्नौर सीएचसी में निरीक्षण के दौरान एमओआईसी से जानकारी करतीं सीएमओ। - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
निरीक्षण में दो महिला चिकित्सकों के गैरहाजिर मिलने पर और सीएचसी में अव्यवस्थाओं पर सीएमओ ने नाराजगी जताई। उन्होंने व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

गुन्नौर स्थित सीएचसी पर औचक निरीक्षण करने पहुंचीं सीएमओ डॉ तरन्नुम रजा ने सर्वप्रथम दवाखाना का निरीक्षण किया। वहां तैनात फार्मासिस्ट से दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी की। उन्होंने अस्पताल के अंदर सफाई व्यवस्था, आपातकालीन कक्ष, वार्ड और उपस्थिति रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरे तो चलते मिले लेकिन उनकी हार्डडिस्क गायब मिली। इसके अलावा दो महिला चिकित्सकों के गैरहाजिर मिलने पर उन्होंने नाराजगी भी जताई। इमरजेंसी विद्युत व्यवस्था को लेकर जानकारी की तो बताया गया कि जेनरेटर खराब है। उन्होंने प्रसव कक्ष का निरीक्षण किया। यहां डिलीवरी बेंच पर गद्दा दिखाई नहीं दिया। शौचालय की व्यवस्था न होने पर अधीक्षक को इस्टीमेट तैयार कराने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को नियमित और समय से आने के निर्देश दिए। कहा कि अस्पताल की यूनिफॉर्म पहनकर आएं। लापरवाही बरतने और शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. पवन कुमार सहित सभी चिकित्सक कर्मचारी मौजूद मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें