फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में बह जाने वाली तीन महिलाओं में से दो महिलाओं के शव मिले, बुलंदशहर पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा

विज्ञापन
रजपुरा के सिसौना डांडा गंगा घाट पर बह जाने वाली महिलाओं की तलाश करते पीएसी के जवान। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। गंगा में बह जाने वाली तीन महिलाओं में से दो महिलाओं के शव मिल गए। अभी एक महिला के शव की तलाश चल रही है। परिजनों में कोहराम मच गया। बुलंदशहर पुलिस ने महिलाओं के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। एक महिला का शव घटनास्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर मिला है जबकि दूसरी महिला का शव घटनास्थल से सात सौ मीटर दूर किनारे पर रेत में दबा मिला।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह 10.35 बजे मीनाक्षी का शव बीच गंगा में एक ढांग की घास में फंसा हुआ पीएसी जवानों ने बरामद किया। घटनास्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर मिले इस शव के बाद सुनीता और कामिनी की तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान 10.50 बजे स्थानीय गोताखोरों ने घटनास्थल से करीब 700 मीटर दूर रेत से सुनीता का शव बरामद किया। कामिनी की तलाश की जा रही है।
मालूम हो रजपुरा थाना क्षेत्र स्थित सिसौना डांडा गंगा घाट पर कामिनी (22) पत्नी दिनेश निवासी गवां, सुनीता (30) पत्नी बंटी निवासी आदमपुर अमरोहा, मीनाक्षी (28) पत्नी रामबहादुर नरौली गंगा नदी की तेज लहरों में उस वक्त बह गईं थी जब उनके पति गंगा स्नान कर रहे थे। उनके पति डूबने लगे तो महिलाआें ने बचाने का प्रयास किया। महिलाओं के पति तो लहरों से बचकर किसी तरह आ गए लेकिन महिलाएं बह गईं।
विज्ञापन

मंगलवार को दो महिलाओं के शव मिल गए। तीसरी महिला के शव की तलाश की जा रही है। शव बुलंदशहर जिले की सीमा में बहने वाली गंगा में मिले हैं। इसलिए बुलंदशहर पुलिस ने शवों को पोस्टामार्टम के लिए भेजा है। परिजन पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर रहे थे लेकिन पुलिस ने समझाबुझा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें