गुन्नौर/चंदौसी। जुनावई रोड दबथरा रोड पर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के पास चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे दो बदमाशों को पकड़ लिया है। जबकि उनका तीसरा साथी मौके से फरार हो गया। पकड़े गए बदमाश हत्या और जानलेवा हमले में वांछित चल रहे थे।
शुक्रवार की शाम गुन्नौर पुलिस गश्त कर रही थी। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार शर्मा को जानलेवा हमले और हत्या के मामले में वांछित आरोपियों के आने की सूचना मिली। शाम करीब सात बजे जुनावई दबथरा मार्ग पर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के पास बाइक पर संदिग्ध आते दिखाई दिय्रे।
पुलिस ने रुकने का इशारा किया, तो एक बदमाश ने फायर कर दिया और भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को पकड़ लिया। एक आरोपी मौके से फरार हो गया। पकड़े आरोपियों ने पुलिस को अपने नाम सोमवीर, अवनीश निवासी गांव गेहट कोतवाली गुन्नौर बताए हैं। आरोपियों के पास से दो तमंचे और आठ कारतूस बरामद हुए हैं। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है।
पकड़े गए बदमाश हत्या और जानलेवा हमले में वांछित हैं। पुलिस पर फायर कर भाग रहे थे। घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया, जबकि उनका तीसरा साथी मौके से फरार हो गया। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - देवेंद्र कुमार शर्मा, प्रभारी निरीक्षक गुन्नौर।
फोटो-