संभल। शंकर चौराहे पर शनिवार की रात साढ़े आठ बजे दो सांड़ आपस में भिड़ गए। अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यातायात प्रभावित हुआ। गनीमत यह रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। लड़ते-लड़ते बेकाबू हुए सांड़ फायर विग्रेड की गाड़ी के पहुंचने के बाद काबू में आए। करीब चालीस मिनट तक सांड़ आपस में लड़ते रहे। लोगों ने भगाने का प्रयास किया लेकिन नहीं भागे। इसी दौरान फायर विग्रेड को सूचना दी गई। मौके पर फायर विग्रेड पहुंची। एक सांड़ तब तक नाली में गिर चुका था। ऐसे में लोगों ने दूसरे को रौंदा लिया। इसके बाद नाली में गिरे हुए सांड़ को फायर विग्रेड की गाड़ी की मदद से बाहर निकाला गया और वह फिर भाग निकला।