फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सब्जी लेकर लौट रहे दो भाइयों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी। क्षेत्र के आर्थल चौराहे के समीप शनिवार रात करीब 9 बजे एक सड़क हादसे में न्योरा बाजार से बाइक पर सब्जी लेकर घर लौट रहे दो सगे भाइयों को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गांव वायभूड़ निवासी सोनू (19) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बड़ा भाई जीतू (22) गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान होशियार सिंह उर्फ गुड्डू ने बताया कि सोनू की शादी डेढ़ साल पहले ही हुई थी। उसके एक दुधमुंही बेटी है। जिसका रविवार को नामकरण संस्कार है। घर में कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थीं। इसी के चलते सोनू और जीतू दोनों भाई बाइक से न्योरा मढ़ी बाजार से सब्जी खरीदने गए थे। रात नौ बजे वापसी आते समय आर्थल चौराहे के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
जीतू ने घायल अवस्था में अपने घरवालों को फोन पर घटना की जानकारी दी। जैसे ही घटना की जानकारी परिजनों को हुई। परिजन घटनास्थल पहुंच गए। हादसे में सोनू की मौके पर मौत हो गई और घटनास्थल पर ही चीख-पुकार मच गई। घायल जीतू को बहजोई सीएचसी ले गए। जहां उसका इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी नरेश पाल सिंह ने बताया कि घटनास्थल थाना रजपुरा के अंतर्गत आता है। परिवारजनों की तरफ से कोई ऐसी सूचना भी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें