फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जमीन के बंटवारे में दो भाईयों में मारपीट, युवती समेत दो घायल

Sat, 11 Jan 2025 03:12 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
सौंधन। कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव गंगहेटा में शुक्रवार शाम दो सगे भाइयों में जगह के हिस्सा बंटवारे को लेकर मारपीट हो गई। लाठी-डंडे चल जाने पर युवती सहित दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गंगहेटा गांव निवासी ब्रजपाल और सुरेश दोनों सगे भाइयों में शुक्रवार शाम घर की जगह में हिस्सा बंटवारे को लेकर पहले तो दोनों परिवारों की महिलाओं में गाली-गलौज हुई। इसमें फिर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसके बाद दोनों तरफ से लाठी डंडे निकल आए। जिसमें एक पक्ष से बृजपाल व दूसरे पक्ष से सुधा गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने दोनों को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। उधर, थाना प्रभारी कैलादेवी राजीव कुमार मलिक ने बताया कि दो सगे भाइयों में घर की जगह को लेकर मारपीट हो गई। दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शास्त्री नगर अग्रसेन विहार के शिवालिक होम में शिक्षक रविंद्र अग्रवाल के घर दिनदहाड़े हुई डकैती

शास्त्री नगर अग्रसेन विहार के शिवालिक होम में शिक्षक रविंद्र अग्रवाल के घर दिनदहाड़े हुई डकैती

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें