फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दो भाइयों पर धमकाने का आरोप

Thu, 29 Oct 2026 01:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
मढ़न। असमोली थाना क्षेत्र के टांडा कोठी गांव में दो सगे भाइयों पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़ित ने पुलिस पर शिकायत के बावजूद मुकदमा दर्ज न करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव निवासी रुस्तम ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि 23 अक्तूबर की शाम आरोपी ने फोन पर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। रुस्तम ने 23 अक्तूबर को असमोली थाने में शिकायत दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया, केवल शांतिभंग की कार्रवाई की। जान-माल का खतरा बताते हुए रुस्तम ने 27 अक्तूबर को पुलिस अधीक्षक संभल से रिपोर्ट दर्ज कर उचित कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें