फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 ग्राम पंचायतों के लोगों को दो ब्लाक के चक्कर से मिलेगा छुटकारा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। बनियाखेड़ा ब्लाक के पुनर्गठन पर कैबिनेट की मंजूरी की मोहर लगते ही आंशिक बिलारी ब्लॉक की 29 ग्राम पंचायतों के लोगों को दो ब्लॉक के चक्कर लगाने से छुटकारा मिल जाएगा। पूरी तरह से संभल जनपद में शामिल होने पर विकास संबंधित कार्य भी रफ्तार पकड़ेंगे।
विज्ञापन

संभल जनपद के गठन के बाद बनियाखेड़ा ब्लाक की 44 ग्राम पंचायतें शेष बची थी। मुरादाबाद जनपद के बिलारी ब्लॉक की 29 ग्राम पंचायतों को तहसील चंदौसी के हिसाब से बनियाखेड़ा में शामिल किया गया था। इन ग्राम पंचायतों को आंशिक बिलारी ब्लॉक का नाम दिया था। खास बात यह है कि जनपद का गठन होने के आठ साल बाद भी इन 29 ग्राम पंचायतों के मनरेगा के कार्य, आवास संबंधित कार्य मुरादाबाद जनपद से ही संचालित हो रहे थे। स्थानीय लोगों की समस्या और जनप्रतिनिधियों की मांग पर कैबिनेट ने बनियाखेड़ा ब्लाक के पुनर्गठन की मंजूरी पर मोहर लगा दी है। अब बनियाखेड़ा ब्लॉक में कुल 73 ग्राम पंचायत होगी। सभी कार्यों का संचालन संभल जनपद और बनियाखेड़ा ब्लॉक से होगा।
ब्लॉक बिलारी आंशिक की इन 29 ग्राम पंचायतों को होगा लाभ
वर्तमान में बिलारी आंशिक में शामिल में ग्राम पंचायत धनुपुरा चंडरौआ, रतनपुर स्योडारा, बलकरनपुर, छावड़ा, धर्मपुर रत्ता, धर्मपुर कुईया, मुडियाखेड़ा, मल्पुर भवानी, जहांगीरपुर, राजथल, भगतपुर मिर्जा, सरोज ज्वालापुरी, लखनेटा, बिचैटा काजी, कुढ़फतेहगढ़, दयौरा खास, रीठ, गुरसरी, बहोरनपुर टोडकपुर, भगतपुर पहेली, दारनी, फैजुल्लापुर, अटवा चैचरी, मिठनपुर मौजा, धर्मपुर कुईयां, पैगारफातपुर, गुरगांव, बेरनी, खबरिया, हुल्लासनगर के लोगों को लाभ होगा।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों में उत्साह
बनियाखेड़ा ब्लॉक के पुनर्गठन से ग्राम प्रधान और स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। लोगों ने बताया कि ग्राम प्रधानों को विकास कार्य के लिए दो ब्लॉक के चक्कर लगाने पड़े थे तथा लोगों को समस्या के समाधान समाधान के लिए अलग-अलग जाना पड़ता था। आंशिक बिलारी क्षेत्र में मनरेगा के कार्य और आवास संबंधित कार्य होते थे, जबकि अन्य सभी कार्य बनियाखेड़ा ब्लाक में होते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें