संभल। असमोली थाना क्षेत्र के गांव काफूरपुर में दो पक्षियों की अचानक मौत हो गई। इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो बर्ड फ्लू की दहशत फैल गई। पशु चिकित्सक को सूचना दी गई। लेकिन उनका फोन नहीं उठा। ग्रामीणों ने पक्षियों के शव गांव से बाहर दबा दिए।
ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार को भी चार पक्षियों की मौत हुई थी। पशु चिकित्सक ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल नहीं की। इसी के चलते बर्ड फ्लू की दहशत बनी हुई है। रविवार को गांव काफूरपुर निवासी विपिन के घर में लगे पेड़ से अचानक दो पक्षी गिरे। जिनकी मौत हो गई। विपिन ने बताया कि शनिवार को भी चार पक्षियों की मौत हुई थी। बताया कि पक्षियों की अचानक हुई मौत से ग्रामीणों में बर्ड फ्लू की दहशत है। बताया कि पक्षियों की मौत की सूचना देने के लिए पशु चिकित्सक को सूचना दी लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।