फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दो बाइकों में टक्कर, दो घायल

Thu, 06 Feb 2025 01:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर।
विज्ञापन

कस्बे के नेहरू चौक के पास बुधवार की दोपहर दो बजे दो बाइकें आपस में टकरा गईं। हादसे में सचिन निवासी गांव हदूदा थाना बबराला और दूसरी बाइक पर सवार मुशाहिद निवासी मोहल्ला फजेल थाना गुन्नौर गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायलों के परिजनों ने बताया कि सचिन बबराला से अपने गांव बाइक से जा रहा था। वहीं मुशाहिद बाइक से बबराला जा रहा था। रास्ते में नेहरू चौक के पास दोनों की बाइकें आपस में भिड़ गईं, जिससे हादसा हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें