संभल। चंदौसी मार्ग पर गांव मोहम्मदपुर टांडा के नजदीक दो बाइक सवार आमने सामने से टकरा गए। इसमें तीन लोग घायल हुए हैं। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार किया गया और रेफर कर दिया। गुरुवार की सुबह अमरोहा के थाना डिडौली अंतर्गत गांव मिठनपुर निवासी महेंद्र अपने साथी समरपाल, सुमन और शिवानी के साथ चंदौसी के गांव सराय जा रहे थे। जैैसे ही मोहम्मदपुर टांडा के नजदीक पहुंचे तो सामने से आए दूसरे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इसमें चारों लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। संवाद