फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: एक किलो से अधिक चरस के साथ दो गिरफ्तार, जेल भेजे

Sat, 10 Oct 2026 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी। थाना पुलिस ने मादक पदार्थ चरस की तस्करी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक किलो 100 ग्राम चरस, घटना में प्रयुक्त एक बाइक और 3,560 रुपये नकद बरामद किए गए। बरामद चरस का बाजार मूल्य करीब डेढ़ लाख रुपये बताया गया है।
विज्ञापन

एएसपी दक्षिणी मनोज कुमार रावत ने शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता में इसका खुलासा किया। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार की रात भिरावटी मार्ग पर चेकिंग के दौरान ग्राम धनारी पट्टी चौराहे से आरोपियों को पकड़ा गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने अपने नाम सुनील और नरेश निवासी ग्राम बगढेर बताए। स्वीकार किया कि वे आर्थिक लाभ के लिए गांव के आसपास के लोगों से कम कीमत पर चरस खरीदते थे। फिर इसे इकट्ठा करके आसपास के बड़े कस्बों व शहरों में अधिक कीमत पर बेचते थे।
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर दोनों अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की। इसके बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें