फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दो समुदायों के बीच गाड़ी हटाने को लेकर हुए विवाद में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। जाट कॉलोनी में शुक्रवार रात गाड़ी हटाने को लेकर हुए विवाद में तेजेंद्र शर्मा पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में उनकी पत्नी कुसुम ने पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई। तहरीर का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को संभल तिराहे से गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन



पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि घटना के दिन उसका पति तेजेंद्र शर्मा कार से घर लौट रहा थे, तभी गली के बीच खड़ी एक कार को हटाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि मोहल्ले के ही रिहान खान ने पति के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर अपने साथी आशू खान, जीशान खान और सिबलू को मौके पर बुला लिया। इसके बाद सभी आरोपियों ने मिलकर तेजेंद्र शर्मा पर लाठी-डंडों और धारदार वस्तु से हमला कर दिया, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गए।
शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इस मामले में कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार तोमर ने बताया कि इस मामले में रिहान खान व आशू खान को संभल तिराहे के पास से गिरफ्तार कर दोनों आरोपियों का चालान कर न्यायालय भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें