फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ढाई महीने बाद भी बालक का हत्यारा पुलिस की पकड़ से दूर

Thu, 30 Apr 2026 01:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी। थाना क्षेत्र के गांव से ढाई माह पूर्व बालक का अपहरण कर उसकी हत्या करने के मामले में पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा सकी है। जिन दो लोगों को शक के आधार पर पुलिस ने शक के आधार पर कई लोगों को उठाया था, लेकिन पूछताछ में वह निर्दोष निकले। प्रयास करने के बाद भी पुलिस बालक के हत्यारे तक नहीं पहुंच सकी है। इसी वर्ष 15 फरवरी को गांव धनारी पट्टी बालू शंकर से सात वर्षीय बालक अंशु दोपहर 11 बजे खेलते समय गायब हो गया था। बच्चे के दादा चंद्रपाल ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बच्चे की गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। लेकिन बच्चे का सुराग नहीं लग पाया। दस दिन बाद 26 फरवरी को ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह के गेहूं के खेत में बालक का शव बरामद हुआ था। शव की शिनाख्त मृतक के बाबा चंद्रपाल ने कपड़ों से की थी। पुलिस ने इस संबंध में कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन बच्चे की हत्या का खुलासा नहीं हो सका। घटना को करीब ढाई महीना हो चुका है। मृतक के दादा चंद्रपाल बुधवार को ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह को साथ लेकर पुलिस अधीक्षक से मिले और घटना की खुलासे की गुहार की। थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि पुलिस की टीम लगाई गई है। जल्दी घटना का खुलासे के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें