फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: महिला पर जानलेवा हमले के दो दोषियों को 10-10 वर्ष की सजा

Wed, 07 Aug 2024 05:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। न्यायालय ने महिला पर हुए जानलेवा हमले के मामले में दो दोषियों को दस वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। आरोपी अमरोहा जनपद के रहने वाले हैं। साल 2023 में असमोली थाना क्षेत्र की महिला पर जानलेवा हमला किया था। असमोली थाना क्षेत्र के गांव मालीपुर घगतोड़ा निवासी कमलेश देवी ने बताया था कि 27 फरवरी 2023 की दोपहर वह अपने खेत में चारा काट रही थी। तभी दो व्यक्तियों ने पीछे से आकर उसके मुंह पर दुपट्टा बांध दिया था। इसके बाद दराती से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी उसे मरा समझकर मौके पर ही छोड़कर चले गए थे। जब उसे होश आया तो शोर मचाया। पुलिस की जांच में अमरोहा जनपद के थाना नौगावां सादात के गांव खेतापुर निवासी सोहित और थाना डिडौली के गांव अशरफपुर फैजगंज निवासी कपिल का नाम सामने आया। न्यायालय में दोनों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई। इस मामले की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरती फौजदार के न्यायालय में हुई। जहां न्यायालय ने दोषी माना और दस- दस वर्ष के सश्रम कारावास व पांच-पांच हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें