फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पशु चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
असमोली(संभल)। गांव नटो वाली मढ़ैया में सात अक्तूबर की रात भैंस चोरी करने के आरोपी गांव मढ़लाई निवासी नासिर और गांव मिलक गौंजनी निवासी इरफान को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजीव कुमार मलिक ने बताया कि नटो वाली मढ़ैया के निवासी राजेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। विवेचना में सामने आया कि नासिर और इरफान ने इस घटना को अंजाम दिया। जिन्हें पुलिस ने गांव सैंधरी में चौराहे से ड्योढ़ी को जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों पर पहले से अनेक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें