फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: हाईटेंशन करंट से युवक की मौत में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। कैलादेवी थाना क्षेत्र के चंदनकटी मौजा निवासी रोहताश (23) की हाईटेंशन लाइन के करंट लगने से मौत के मामले में पुलिस ने आठ दिन बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि छह जून को थाना क्षेत्र के गांव लालपुर तितरी में एनसीसी के द्वारा विद्युतीकरण के कार्य के दौरान हाईटेंशन लाइन का करंट लगने से रोहताश की मौत हो गई थी। इस मामले में एसडीओ और अवर अभियंता सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसमें शनिवार को गांव चाचूनागल चौराहे से आरोपी मुरादाबाद जिले के थाना बिलारी क्षेत्र के गांव ग्वारऊ निवासी रंजीत और थाना धनारी क्षेत्र के गांव सुनवर सराय निवासी पप्पू ग्वारऊ को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें