सिरसी। हजरतनगर गढ़ी थाना पुलिस ने दो दिन पहले मेडिकल स्टोर में हुई चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का सामान और 1400 रुपये की नकदी बरामद की है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने रविवार को सिरसी के बराही रोड स्थित कोल्ड स्टोर के सामने से आरोपियों को पकड़ा। उनकी पहचान संभल निवासी नदीम पुत्र अनीस और नखासा निवासी नदीम पुत्र महमूद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 32 इंच का एलसीडी टीवी, डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर, हथौड़ी, दो पेचकस और लोहे की सरिया बरामद की। इसके साथ ही चोरी के 1400 रुपये भी मिले हैं। पुलिस ने दो दिन के भीतर ही इस मामले का खुलासा कर दोनों आरोपियों को न्यायालय चंदौसी भेज दिया। संवाद