जुनावई। थाना क्षेत्र के नंदपुर गांव के रहने वाले अशोक कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर कहा था कि 19 जून की रात नौ बजे करीब वह घर में बैठा हुआ था। तभी रंजिश के चलते गांव के तीन लोग घर के अंदर घुस आए और गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जान से मारने की नीयत से वार कर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मंगलवार को पुलिस ने देव पाल और रायबहादुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। संवाद