संभल। श्री वंश गोपाल कल्किधाम फेरी परिक्रमा महोत्सव का आयोजन इस बार 25 और 26 अक्तूबर को होगा। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बैठक करके इसकी रूपरेखा तैयार की है। सभी पदाधिकारियों से तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया है। परिक्रमा समिति के संस्थापक स्वामी भगवत प्रिय महाराज ने बताया कि महोत्सव की तैयारी शुरू हो गई है। इन तैयारियों को जल्द ही अंतिम रूप देने का काम किया जाएगा। परिक्रमा समिति के प्रभारी राजेश सिंघल ने बताया कि वंश गोपाल तीर्थ से परिक्रमा शुरू होगी। यह अपने परांपरागत मार्गों से होकर क्षेमनाथ तीर्थ पहुंचेगी और फिर यहां से चंदेश्वर तीर्थ चंदायन पहुंचकर रात्रि विश्राम के लिए रूकेगी। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। बताया कि अगले दिन परिक्रमा चंदेश्वर से शुरू होगी और फिर निर्धारित मार्गों से होकर वंश गोपाल कल्किधाम पहुंचकर ही संपन्न होगी। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। वंश गोपाल मंदिर पर बैठक करके पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए जुट जाने का आह्वान किया है। बैठक में ह्देश यादव, सुमित सराफ, गणेश शर्मा, कपिल यादव, किशनपाल यादव आदि रहे।