फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन में विवाहिता से दरिंदगी: TTE ने महिला को बेहोश कर किया सामूहिक दुष्कर्म, पास में ही था उसका बेटा

Sun, 22 Jan 2023 10:54 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी (संभल)

सार

21 जनवरी को महिला ने जीआरपी में टीटीई राजू सिंह व उसके अज्ञात साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला आरोपी टीटीई को चार वर्ष पहले से जानती थी, इसलिए वह उसकी बातों में आ गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल के चंदौसी रेलवे स्टेशन से सूबेदारगंज जाने के लिए 16 जनवरी की रात लिंक एक्सप्रेस (ट्रेन) में बैठी महिला को परिचित टीटीई ने पानी में नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद टीटीई व उसके साथी ने महिला से दुष्कर्म किया। 21 जनवरी को महिला ने जीआरपी में टीटीई राजू सिंह व उसके अज्ञात साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। शनिवार की शाम एसपी जीआरपी मुरादाबाद अपर्णा गुप्ता रेलवे स्टेशन पहुंची और महिला के बयान दर्ज किए। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।

विज्ञापन

चंदौसी के एक मोहल्ला निवासी महिला 16 जनवरी की रात आठ बजे दो वर्ष के बेटे के साथ रेलवे स्टेशन पर लिंक एक्सप्रेस का इंतजार कर रही थी। महिला को सूबेदारगंज जाना था और उसके पास ट्रेन का जनरल टिकट था। तभी रेलवे स्टेशन पर महिला की मुलाकात टीटीई राजू सिंह से हुई। महिला उसे चार वर्ष पहले से जानती थी। टीटीई ने महिला से पूछा कहा जा रही है, तो महिला ने सूबेदारगंज जाने की बात कही। आरोपी टीटीई ने महिला को प्रथम श्रेणी के एसी कोच में बैठा लिया।

आरोप है कि ट्रेन के चलने के बाद रात करीब 9.55 बजे टीटीई अपने एक साथी के साथ महिला के पास पहुंचा और भोजन करने की बात कही। महिला ने इनकार कर दिया, तो अपनी बोतल महिला को पानी पीने के लिए दी। पानी पीने के कुछ देर बाद महिला को चक्कर आने लगे। टीटीई ने महिला की गोद से दो वर्षीय पुत्र को लेकर ऊपर वाली सीट पर सुला दिया। इसके बाद टीटीई व उसके एक साथी ने महिला के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

घटना के बाद दोनों आरोपी चले गए। महिला 17 जनवरी की सुबह साढ़े पांच बजे सूबेदारगंज पहुंची। पहले उसने लोकलाज के चलते कोई शिकायत नहीं की। पीड़ित महिला ने 20 जनवरी की शाम रेलवे के कस्टूमर केयर नंबर 139 पर शिकायत दर्ज कराई।

इसके बाद शनिवार को महिला अपने पति के साथ चंदौसी जीआरपी थाने पहुंची और घटना की तहरीर दी। जीआरपी ने तहरीर के आधार पर आरोपी टीटीई राजू सिंह व एक अज्ञात के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जीआरपी आरोपी टीटीई व उसके साथी की तलाश में लगी है।

एसपी जीआरपी स्वयं पहुंची महिला के बयान दर्ज करने
पीड़ित महिला की तहरीर पर शनिवार की दोपहर करीब सवा बारह बजे रिपोर्ट दर्ज हुई। इसके बाद शाम करीब साढ़े तीन बजे एसपी जीआरपी मुरादाबाद अर्पणा गुप्ता चंदौसी रेलवे स्टेशन पहुंची तथा पीड़ित महिला के बयान दर्ज किए। इसके बाद महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा।

अलीगढ़ से आगे महिला ने एसी के दूसरे कोच में बैठकर किया सफर
पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी बेहोशी की हालत में उसे छोड़कर चले गए। अलीगढ़ से आगे जब उसे कुछ होश आया, तो वह उस एसी कोच से दूसरे एसी कोच में पहुंची। वहां यात्री अपनी अपनी सीटों पर बैठे थे। उन्हीं के साथ एक सीट पर बैठकर आगे का सफर किया।

ट्रेनों में बढ़ी महिलाओं के साथ अपराध की घटनाएं
ट्रेनों में महिलाओं के साथ अपराध की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। तीन दिन पहले भी सुल्तानपुर से आनंद विहार जा रही सद्भावना एक्सप्रेस के एसी कोच में महिला अपने सात वर्षीय पुत्र के साथ सफर कर रही थी।
विज्ञापन

उसे ट्रेन से अमरोहा रेलवे स्टेशन तक जाना था। एसी कोच अटेंडेंट ने महिला के साथ छेड़खानी की थी। उसे जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया था। अब 16 जनवरी को रेलवे स्टेशन से लिंक एक्सप्रेस में सूबेदार गंज रही महिला के साथ टीटीई ने अपने साथी के साथ महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें