स्वार। क्षेत्र के रसूलपुर-फरीदपुर गांव निवासी जलीस अहमद ने ट्रक के फर्जीवाड़े और धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए सहायक परिवहन अधिकारी से जांच की मांग की है। पीड़ित का आरोप है कि परिचित व्यक्ति ने भरोसे में लेकर उसके नाम पर ट्रक ट्रांसफर कराकर फाइनेंस कराया लेकिन बाद में किस्तें जमा नहीं कीं और वाहन की नंबर प्लेट बदलकर उसे बेच दिया। उसने किसी भी तरह की कार्रवाई होने के डर से लाखों रुपये की किस्तें खुद जमा कीं। बाद में आरोपी ने न केवल पैसे देने से इन्कार किया बल्कि धमकी भी दी। फिलहाल संबंधित ट्रक थाना स्वार पुलिस के कब्जे में बताया जा रहा है। पीड़ित ने एआरटीओ से वाहन के रजिस्ट्रेशन और चेसिस नंबर की जांच कर सही वाहन चिह्नित कराने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संवाद