फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ट्रक ने चलती कार में पीछे से टक्कर मारी, जेई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसी। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र में संभल-मुरादाबाद मार्ग पर सिरसी रेलवे क्राॅसिंग के पास ट्रक ने चलती कार में पीछे से टक्कर मार दी। इसमें कार चला रहे पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई मुनीश कुमार घायल हो गए। ट्रक चालक भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

यह हादसा रविवार दोपहर तीन बजे के करीब हुई। मुरादाबाद निवासी पीडब्ल्यूडी विभाग में संभल में तैनात जेई मुनीश कुमार कार से संभल आ रहे थे। उनकी कार जैसे ही सिरसी रेलवे क्राॅसिंग को पार कर आगे निकली, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।
इससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार तीन बार पलट गई। गनीमत रही कि कार चला रहे जेई सीट बेल्ट बांधे हुए थे। जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। राहगीरों ने कार का शीशा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें