फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल: छेड़खानी से परेशान युवती ने कॉलेज छोड़ा, पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी हिरासत में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
रजपुरा (संभल)। थाना क्षेत्र में युवती की फोटो एडिट करके एक युवक ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। इसकी शिकायत युवती के परिजनों ने आरोपी युवक के घर की, तो उनके साथ मारपीट की गई। आरोपी युवक से परेशान होकर युवती ने कॉलेज जाना भी बंद कर दिया। आरोपी बीते छह माह से युवती को परेशान कर रहा है। पीड़ित पक्ष ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। रजपुरा थाना क्षेत्र की एक युवती अमरोहा जनपद के हाकिमपुर स्थित कॉलेज से जीएनएम की पढ़ाई कर रही है। बीते छह माह से गांव का ही एक युवक उसको लगातार परेशान कर रहा है। वह आते जाते रास्ते में युवती को रोककर अश्लीलता करता है। छेड़खानी की घटना से परेशान होकर युवती ने कॉलेज जाना भी बंद कर दिया है। पीड़िता के अनुसार दो दिन पहले आरोपी ने किसी तरह उसका फोटो खींच लिया। इसके बाद उसके फोटो से छेड़छाड़ करके सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसकी जानकारी युवती के परिजनों को हुई तो वह आरोपी के घर शिकायत लेकर पहुंचे। यहां आरोपी के परिजनों ने उल्टा युवती के परिवार वालों को लताड़ना शुरू कर दिया। आरोपी को डांटने की बजाय, पीड़िता के परिवार वालों की पिटाई कर दी। बुधवार शाम पीड़ित पक्ष रजपुरा थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें