फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर महिला को दिया तीन तलाक, मारपीट कर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के मोहल्ला रूकनुद्दीन सराय निवासी महिला ने पति व ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि पति ने दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर तीन तलाक दे दिया। और ससुरालियों ने मारपीट की। रविवार को दर्ज हुई रिपोर्ट में जैबुल पत्नी अजीम ने बताया कि शादी के बाद से ही पति और उसके परिजन दहेज की मांग करते रहते थे।
विज्ञापन

विरोध करने पर मारपीट की जाती रही। अब शनिवार को फिर से दहेज की मांग की। जब मांग पूरी करने से इनकार किया तो मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला का आरोप है कि पति ने तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए महिला के पति अजीम, जरिफन, अजमत और रहमत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें