फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में दो लाख रुपये नहीं मिलने पर दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। दहेज में दो लाख रुपये न मिलने पर पति ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। यह आरोप लगाते हुए महिला ने कोतवाली संभल में पति, सास और देवर समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। अब पुलिस साक्ष्य लेकर विवेचना कर रही है।
विज्ञापन

पंजूसराय निवासी युवती का विवाह देहली दरवाजा निवासी युवक से वर्ष 2019 में हुआ था। युवती की ओर से कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने उसे 6 नवंबर 2020 को घर से निकाल दिया था। वह अपने मायके में रह रही थी। 12 दिसंबर को ससुराल वाले आए और दहेज के लिए विवाद किया तथा दो लाख रुपये का इंतजाम न होने पर पति ने एक बार में तीन तलाक बोलकर संबंध खत्म करने का एलान कर दिया। प्रभारी निरीक्षक विकास सक्सेना के मुताबिक पति शारिक समेत पांच लोग नामजद हैं। पुुलिस विवेचना कर रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें