फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलेट बाइक न मिलने पर पत्नी को दिया तीन तलाक, घर से निकाला, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
tripal talaq for dowry in sambhal
विज्ञापन
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के गांव मंडलाई निवासी एक व्यक्ति ने बुलेट बाइक न मिलने पर पत्नी को तीन तलाक दिया है। साथ ही मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने इसकी जानकारी मायके वालों को दी। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने थाना पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए पति समेत आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी पति और परिजन अभी फरार हैं।
विज्ञापन

बुधवार को नखासा थाना क्षेत्र के गांव मंडलाई निवासी मेहरोजा पत्नी रफत अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी एक वर्ष आठ महीने पहले हुई थी। शादी में मायके वालों ने काफी दान दहेज दिया था। शादी के कुछ महीने बाद ही आरोपी और उसके परिजनों ने बुलेट बाइक की मांग की। पत्नी ने विरोध किया तो मारपीट की गई। कई बार घर से बाहर निकालने का प्रयास किया। लेकिन, जिम्मेदार लोगों ने समझा बुझा कर मामला शांत करा दिया।
बुधवार को फिर से बुलेट बाइक की मांग की गई। जब विरोध किया तो पति ने परिजनों के साथ मिलकर मारपीट शुरू कर दी। साथ ही निसंतान होने की तानाकशी की। साथ ही आरोपियों ने पीड़िता को घर से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन

पीड़िता ने इसकी जानकारी मायके वालों दी। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए पति रफत, ससुर मोहम्मद उमर, सास मेहाल, देवर फैसल, राहत, नंद जीनत, सुमय्या और एक रिश्तेदार फरहत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह धामा ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर पति समेत आठ लोगों के खिलाफ तीन तलाक, दहेज उत्पीड़न और मारपीट में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें