फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं का चारा लेने गई महिला को गांव के युवक ने बुरी नीयत से दबोचा, दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
रजपुरा। रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में पशुओं का चारा लेने गई महिला को युवक ने बुरी नीयत से पकड़ लिया और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। पीड़ित महिला ने कार्रवाई के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन

गुरुवार की दोपहर करीब तीन बजे महिला गांव में बनी पशुशाला में पशुओं का चारा काट रही थी। उस समय गांव का एक युवक पशुशाला में आ गया और महिला को अकेला देखकर बुरी नीयत से पकड़ लिया। महिला का आरोप है कि दुष्कर्म करने का प्रयास किया और पशुशाला में बने कमरे में खींचकर ले जाने लगा। जब शोर मचाया तो आसपास के लोग आ गए।
इसी दौरान आरोपी भाग गया। पीड़ित महिला ने तहरीर दे कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी है। वहीं दूसरी ओर थाना प्रभारी निरीक्षक विद्युत गोयल का कहना है कि उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है। जबकि पीड़ित ने तहरीर दिए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें