फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ ने विमान हादसे के दिवंगत यात्रियों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ ने दिवंगत यात्रियों को दी श्रद्धांजलिचंदौसी। समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ ने रविवार को स्टेशन रोड के भगत सिंह पार्क में एक शोक सभा का आयोजन किया। जिसमें विमान हादसे के शिकार लोगों के लिए संगठन के पदाधिकारियों ने मोमबत्तियां जलाकर मौन धारण किया और आत्मा की शांति की प्रार्थना की।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश प्रजापति ने बताया कि इस विमान दुर्घटना से पूरे देश में शोक की लहर है। हम सरकार से मांग करते हैं कि दिवंगत यात्रियों के परिवार में से किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। इस अवसर पर प्रदेश सचिव पूरन सिंह, वीरेंद्र सिंह कश्यप, संजय मदान, विमलेश कुमारी, सोमवीर प्रजापति, पुष्पेंद्र कश्यप, अनिल मौर्य, मोहम्मद आकिल, रजनेश दिवाकर, पप्पू यादव, उम्मेद सिंह मौर्य, सीपी मौर्य आदि मौजूद रहे। संवाद





विमान हादसे में मारे गए लोगों के लिए रखा मौन
चंदौसी। अहमदाबाद में हुए विमान हादसे को लेकर मीना उज्ज्वल समाज सेवा समिति ने रविवार को गुमथल रोड स्थित अपने कैंप कार्यालय पर एक शोकसभा का आयोजन किया। जिसमें समिति के लोगों ने विमान हादसे के मृतकों के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। साथ ही दो मिनट का मौन धारण किया और मारे गए यात्रियाें के लिए आत्मा शांति की प्रार्थना की। इस दौरान अध्यक्ष जितेंद्र सिंह मीना, सत्यपाल सिंह मीना, शेर सिंह, चंद्रप्रकाश मीना, सतीश मीना, राकेश मीना, लल्ला सिंह मीना, रामदास मीना आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें