फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोक में डूबे सपाई, सामाजिक संगठनों ने भी जताया दुख

Sat, 12 Mar 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/चंदौसी
विज्ञापन
श्रद्धांजलि
विज्ञापन
बदायूं के कछला पुल के निकट सड़क हादसे में बिलारी विधायक हाजी इरफान, सपा के पूर्व जिला महासचिव केपी यादव और चालक फरजंद अली की मौत से सपाई दुखी हैं। हादसे के दूसरे दिन शुक्रवार को सपा जिलाध्यक्ष ने जिले में तीन दिन के शोक की घोषणा की है। हादसे के बाद सामाजिक संगठनों का दुख जताने का सिलसिला जारी है। विधायक समेत हादसे में मारे गए सभी लोगों के लिए शोकसभा कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की गई।
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां ने बैठक की। गुरुवार को हुए सड़क हादसे में बिलारी विधायक हाजी इरफान, पूर्व जिला महासचिव केपी यादव और चालक फरजंद अली की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। संगठन की बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने सपा के दिग्गज खो दिए हैं। पार्टी और समाज के लिए उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए जिले में तीन दिन के शोक की घोषणा की गई है।

हरवीर यादव, गालिब खां, केसर नवाज, अमित यादव, बबलू, इसरार, भूरे खां, नाजिम, भूरे, इफ्तेखार खां, रऊफ शेरी, आरिफ, नाजिम, कक्के, अमरीश यादव, अखिलेश अग्रवाल, मुवश्शिर खां, चौधरी नदीम मौजूद रहे। सपा पिछड़ा वर्ग के जिला उपाध्यक्ष पूरन सिंह मौर्य के नेतृत्व में शोकसभा हुई। पिंटू मौर्य, सुरेश पाल यादव, शंकर लाल, महेश मौर्य, कल्लू जाटव, फूल सिंह मौर्य, टीपी मौर्य, अशोक मौर्य, अनिल मौर्य, हर गोविंद मौर्य रहे।
विज्ञापन


सपा अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष रिंकू चौहान ने भी शोकसभा कर घटना पर दुख जताया है। अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष रऊफ शेरी के नेतृत्व में भी कुरान पाक की तिलावत के बाद अल्लाह से परिजनों को सबर अता फरमाने की दुआ की। काजी शहर अब्दुल लतीफ, काजी राशिद, हाजी बुंदु, हाफिज नईम, हाफिज फहीम रहे। सपा के विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष इफ्तखार मोहम्मद उर्फ भूरे ने भी बबलू चौधरी, योगेंद्र सिंह, प्रकाश सिंह, छेदालाल पाल, जाहिद शेरी, अनीस के साथ शोक प्रकट किया है।

सपा लोहिया वाहिनी के नरौली नगर अध्यक्ष अरमान उल हक ने भी पदाधिकारियों के साथ शोक प्रकट किया है। दलित पिछड़ा वर्ग महासभा ने संजय बस्ती में शोक सभा की। जिलाध्यक्ष गुडविन वाल्मीकि, रामप्रसाद भंडारी, दिलीप राही, मुन्ना, सुनील, सर्वेश कुुमार ने दो मिनट का मौन रखकर आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। नगर पालिका परिषद की सभासद फरीदा बेगम के पति बाबू हुसैन ने भी खास दुआ ए मगफिरत का एहतमाम किया। इंतकाल पर अफसोस जताया। जख्मी लोगों के जल्द ठीक होने की दुआ की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें