फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी में जगह-जगह गिरे पेड़, 90 गांवों की बिजली गुल

Fri, 04 May 2018 01:50 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र के दारनी और सियोंडारा बिजली घर की लाइन पर गिरा पेड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुधवार की शाम को आई तेज आंधी से कई पेड़ गिर गए। विद्युत लाइन पर पेड़ गिरने से 90 गांवों की बिजली गुल हो गई। इसमें चंदौसी से दारनी बिजली घर जा रही कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के 60 और धनारी और बबराला के 30 गांव  शामिल हैं। विद्युत आपूर्ति गुरुवार की देर रात तक भी सुचारु नहीं हो सकी। इस कारण लोगों को भारी असुविधा हो रही है। 
विज्ञापन


बुधवार शाम को मौसम के बदले मिजाज ने विद्युत विभाग की जर्जर विद्युत लाइनों की पोल खोल दी। आंधी के कारण कई गांवों की विद्युत व्यवस्था लड़खड़ा गई है। कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव दारनी और अटवा के बीच चंदौसी से दारनी व स्योडारा बिजली घर आ रही हाइटेंशन विद्युत लाइन पर एक पेड़ गिर गया, जिससे विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। दारनी और स्योडारा बिजली घर से जुड़े करीब 60 गांवों की बिजली गुल हो गई।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों को दी, लेकिन गुरुवार की शाम तक भी लाइन को दुरुस्त नहीं किया जा सका था। इसमें दियोराखास, जहांगीरपुर, रीठ, धर्मपुर रत्ता, छावड़ा, भगतपुर, शहबाजपुर, दारनी, अटवा, कुढ़ फतेहगढ़, लालपुर चेचरी, बेहटा खास, रतनपुर, बेरनी, राजथल, सराय ज्वालापुरी, बिचैटा काजी, पैगा रफातपुर, मेनपुरी, मल्लपुर, ढ़ड़ौला, हुलासनगर, मुड़ियाखेड़ा आदि शामिल है। 
विज्ञापन



कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र के काजी वाला गांव में घर के बाहर खड़े एक बालक पर उड़कर आई टीनशेड गिरने से उसकी मौत हो गई थी। वहीं, अवर अभियंता (विद्युत) राम प्रसाद ने बताया कि तेज आंधी में जगह-जगह, कई गांव में पेड़ टूटकर बिजली की लाइनों पर गिर गए हैं, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। गुरुवार की देर शाम तक बिजली की लाइन को सही कर विद्युत आपूर्ति चालू कर दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें