फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: संभल-मुरादाबाद मार्ग पर चंदौसी बाईपास के पास बनेगा ट्रांसपोर्ट नगर

Wed, 19 Jun 2024 06:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। तहसील सभागार में मंगलवार को उप जिलाधिकारी विनय कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ट्रक ऑपरेर्ट्स, बस ऑपरेर्ट्स और वाहन स्वामियों ने भाग लिया। जिसमें संभल-मुरादाबाद मार्ग पर चंदौसी बाईपास के पास ट्रांसपोर्ट नगर बनाने पर सहमति बनी।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी ने बताया कि नगर में जाम की समस्या से निजात दिलाने और जगह-जगह खड़े होने वाले वाहनों को एक स्थान पर खड़ा करने के बाबत कार्रवाई शुरू कराई गई है। संभल-मुरादाबाद मार्ग पर चंदौसी बाईपास के निकट चिन्हित भूमि पर ट्रांसपोर्ट नगर बनाने की तैयारी शुरू की गई है। ताकि वाहनों को वहीं पर खड़ा किया जा सके। इस दौरान एआरटीओ डॉ.पीके सरोज, जयप्रकाश गुप्ता, गुलफाम, नवाब, कल्लू, गुड्डू, नरेश कुमार, दिलशाद, फारूख, अजीज अहमद, बाबू खां, चेतन कुमार, मोहम्मद इरफान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें