फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कड़कने से ट्रैक, सिग्नल प्वाइंट फेल, कई गाड़ियां प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी।
विज्ञापन

बुधवार की रात को मौसम की खराबी के बिजली कड़कने के कारण ट्रैक के कई प्वाइंट रेड हो गए। सिंगल व ट्रैक सिस्टम फेल हो गया। जिसके कारण सदभावना एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को जहां के तहां रोक दिया गया।
विज्ञापन

देर रात तक ट्रैक पर सुचारू किए जाने के प्रयास किए गए। रात्रि सवा दस बजे तक ट्रेन अलग अलग स्टेशनों पर खड़ी रहीं। चंदौसी रेलवे जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि बुधवार की रात करीब 7.35 बजे बारिश के दौरान बिजली कड़की तो ट्रैक पैनल के प्वाइंट नंबर 81 येलो की बजाय रेड हो गया। इसके बाद एक से तीन नंबर प्वाइंट भी रेड होते चले गए। सिग्नल व ट्रैक सिस्टम फेल हो गया। जिससे रेल विभाग में खलबली मच गई। आनन फानन में तकनीकि स्टाफ को मौके पर बुलाया गया। रात्रि आठ बजे ही दिल्ली से समस्तीपुर जाने वाली सदभावना एक्सप्रेस (14018) को गुमथल रेलवे स्टेशन पर रोक दिया। दो घंटे के बाद चंदौसी पहुंची। रात्रि दस बजे तक स्टेशन पर ही खड़ी है। दिल्ली बरेली पैसेंजर (54353) जो करीब 9.30 बजे बहजोई में ही रोक दिया गया। दिल्ली बरेली पैसेंजर (54077) को 7.45 बजे चंदौसी पहुंची तो उसे यहीं पर खड़ी कर दी गई। अलीगढ़ मुरादाबाद पैसेंजर (54392) भी आठ बजे से चंदौसी में ही खड़ी रही। स्टेशन पर ट्रैक प्वाइंट को दुरुस्त करने का कार्य किया गया। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि रात करीब सवा 10 बजे ट्रैक प्वाइंट को दुरुस्त कर गाड़ियों को रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें