फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: यातायात माह शुरू, चलेगा विशेष अभियान

Mon, 02 Nov 2026 12:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। यातायात माह नवंबर-2026 का रविवार को शुभारंभ किया गया। एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने पुलिस लाइन बहजोई से इस्लामनगर चौराहे तक निकाली गई जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने सड़क सुरक्षा तथा यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया।
विज्ञापन

यातायात माह के तहत जनपद में एक महीने तक विशेष जागरूकता अभियान चलेगा। इसमें स्कूली बच्चों, युवाओं, स्थानीय नागरिकों और स्वयंसेवी संगठनों का सहयोग लिया जाएगा। विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। लोगों को हेलमेट, सीट बेल्ट के प्रयोग और निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने की जानकारी दी जाएगी।
एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट और चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने और नशे में वाहन न चलाने की अपील की। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
अभियान का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं है। इसका लक्ष्य लोगों में यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। पुलिस अधीक्षक ने अपनी सुरक्षा के साथ दूसरों की जान का भी ध्यान रखने की अपील की। उन्होंने निर्धारित गति सीमा का पालन करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें