फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: व्यापारी बोले, उपद्रवियों ने घेराबंदी कर पुलिस पर किया था पथराव

Mon, 02 Dec 2024 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। रविवार को संभल में जांच के लिए पहुंचे न्यायिक जांच आयोग की टीम के सदस्यों ने हर बिंदु पर जांच की। टीम ने कार और बाइक जलने के निशान के अलावा उन स्थानों को भी देखा, जहां पर ईंटों के ढेर लगे थे। व्यापारियों ने भी टीम को पूरा घटनाक्रम के बारे में बताया। बोले, उपद्रवियों ने घेराबंदी कर पुलिस पर पथराव और फायरिंग की थी।
विज्ञापन

रविवार की सुबह न्यायिक आयोग की टीम कोतवाली से पैदल जामा मस्जिद के पीछे पहुंची और उस स्थान को देखा, जहां भीड़ एकत्र हुई थी। जहां पर कारोबारी संजय गुप्ता पोली ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बताया कि उपद्रवियों ने घेराबंदी कर पुलिस पर पथराव व फायरिंग की थी। जिसमें कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए। आयोग की टीम ने पूरी जानकारी को ध्यान से समझा है। उन्होंने बताया बवाल से कारोबारा को काफी नुकसान हुआ है।
इसके बाद टीम रातवाली मस्जिद तक पहुंची और यहां पर भी जहां से भीड़ एकत्र हुई, उस स्थान को देखा। इसके बाद जब टीम नखासा तिराहे और हिंदूपुरा खेड़ा में उस स्थान पर पहुंचकर बारीकी से जांच की, जहां पर पथराव किया गया था। आयोग के अध्यक्ष और सदस्य ने पूरे घटनाक्रम को समझा है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि आयोग की टीम घटनास्थल का मुआयना कर वापस चली गई। अब अगला दौरा कब होगा इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन




000

घटना की बारीकी से जांच कर रही टीम



सूत्रों के अनुसार जानकारी मिली है कि आयोग की टीम घटना की तह तक जाने के लिए पहले यह पता करने की कोशिश कर रही है कि भीड़ अचानक जामा मस्जिद के नजदीक किस तरह से एकत्र हुई और किस साजिश के तहत पुलिस पर हमला किया गया। इसमें कई अन्य बिंदुओं पर भी छानबीन होनी है। अभी इस जानकारी पर अधिकारिक तौर पर किसी भी अधिकारी ने जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें